रांची, मार्च 20 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, इंदिरा भवन में पश्चिम बंगाल में 2026 में होने वाले चुनाव को लेकर कांग्रेस ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी रणनीतियों पर चर्चा हुई और 2026 के लक्ष्य को लेकर कांग्रेस संगठन को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर, सह प्रभारी अंबा प्रसाद, निरीक्षक आसफ अली खान सहित पश्चिम बंगाल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल रहे। बंगाल की सह प्रभारी अंबा प्रसाद ने बैठक में अपने अनुभव और सुझाव को साझा करते हुए आगामी चुनाव को लेकर व्यापक तैयारी करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.