नई दिल्ली, फरवरी 16 -- चुनाव से पहले निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के 7 अधिकारियों के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) मामले में ड्यूटी में गंभीर लापरवाही बरतने का हवाला देते हुए राज्य के इन अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आयोग ने सोमवार को बताया है कि यह करवाई तुरंत प्रभाव से लागू मानी जाएगी। चुनाव आयोग ने जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा 13सीसी के तहत अपनी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन अधिकारियों को निलंबित किया है। इसके बाद अब पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव को इनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू करने का आदेश दिया गया है। आयोग ने आज जारी एक आधिकारिक बयान में कहा है कि यह कार्रवाई कानूनी जिम्मेदारियों को निभाने में देखी गई गंभीर कमियों को देखते हुए की गई है। यह भी पढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.