संतकबीरनगर, अक्टूबर 28 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में एक दिन पहले बंगाल की खाड़ी में बनने साइक्लोन का असर बना हुआ है। एक दिन पहले बदली छाई रही तो मंगलवार की सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। हवाओं के चलने से सिहरन का असर बढ़ गया। बारिश से धान की फसलों को नुकसान होगा। इससे किसानों की समस्या बढ़ गई है। बंगाल की खाड़ी में बना साइक्लोन आज आंध्र प्रदेश के तट से टकाराएगा। उसी के साइक्लोन का असर उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। दो दिन बाद इसका पूर्वांचाल में व्यापक असर होगा, जिसके चलते 30 और 31 अक्टूबर को तेज बारिश के आसार बन बने हुए हैं। इसी के असर से मंगलवार की सुबह बारिश शुरू हो गई। इसके चलते मार्निंग वाक करने वाले लोग नहीं निकले। बारिश के साथ हवाओं के चलने से सिहरन बढ़ गई। लोगों को ठंड का अहसास होने से मोटे कपड़े पहनने के लिए मजबूर ...