मुंगेर, नवम्बर 20 -- मुंगेर, निज संवाददाता । पश्चिम बंगाल से पहुंची 5 सदस्यीय एसटीएफ की टीम ने बुधवार को मुफस्सिल थाना की पुलिस के सहयोग से जानकीनगर में छापेमारी कर अवैध आर्म्स सप्लायर श्रवण कुमार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार श्रवण कुमार को रिमांड के लिए एसटीएफ ने न्यायालय में उपस्थापित किया। न्यायालय के आदेश पर एसटीएफ गिरफ्तार आर्म्स सप्लायर श्रवण कुमार को अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई। अपने साथ बंगाल ले गई। जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल के उत्तर चौबीस परगना जिले के देगंगा थाना की पुलिस ने 15 सितम्बर 24 को एक आर्म्स तस्कर को 07 पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में देगंगा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत कांड संख्या 552/2024 दर्ज हुआ। गिरफ्तार हथियार तस्कर पश्चिम बंगाल के मालदा जिला के कालीचक थाना क्षेत्र निवासी सराफत अली का पुत्र अब्दुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.