नई दिल्ली, अगस्त 15 -- कोलकाता की एक अदालत ने शुक्रवार को जादवपुर विश्वविद्यालय (जेयू) के एक पूर्व छात्र को 18 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। हिंडोल मजूमदार को स्पेन से दिल्ली पहुंचने पर गिरफ्तार किया गया। मजूमदार को पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु के साथ कथित बदसलूकी के मामले में गिरफ्तार किया गया। मजूमदार वर्तमान में एक स्पेनिश विश्वविद्यालय में शोधकर्ता हैं। उनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर नोटिस जारी किया गया था। कोलकाता पुलिस मजूमदार को ट्रांजिट रिमांड पर पूर्वी महानगर ले आई और अलीपुर अदालत में पेश किया। मजिस्ट्रेट ने जमानत याचिका खारिज करते हुए मजूमदार को 18 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने आरोप लगाया कि जेयू में बीटेक के पूर्व छात्र मजूमदार, 1 मार्च को विश्वविद्यालय परिसर में बसु की कार पर हुए 'हमले के मास्टरमाइं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.