धनबाद, जून 6 -- धनबाद, वरीय संवाददाता बंगाली वेलफेयर सोसाइटी की ओर से पर्यावरण दिवस पर आमलोगों के बीच 100 पौधे व 500 जूट बैग वितरित किया गया। शहर के स्टीलगेट और रणधीर वर्मा चौक पर पर्यावरण जागरुकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर सोसाइटी के सदस्यों के साथ-साथ धनबाद विधायक राज सिन्हा और पूर्व पार्षद अशोक पाल उपस्थित थे। प्राप्तकर्ताओं को पौधों के संरक्षण एवं सुरक्षा तथा पॉलीथिन के स्थान पर जूट के थैले का उपयोग करने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम सफल बनाने में अतनु गुप्ता, नारायण रॉय चौधरी, हिरण्मय मित्रा, संदीप चौधरी, अशोक डे, प्रभात मंडल, विकास सरकार, गौतम दास, स्वपन माजी, साधना चटर्जी, सुरजीत पाल, अपूर्व डे, बिनायक घोष, संजय विश्वास, सागर बनर्जी, केडी सेनगुप्ता, ललिता रॉय, मनोज मजूमदार की सक्रिय भूमिका रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.