मुरादाबाद, अक्टूबर 2 -- मुरादाबाद। दशमी पूजन और प्रतिमा विजर्सन के साथ पांच दिन से चल रहा बंगाली समाज का दुर्गा पूजन महोत्सव गुरुवार को संपन्न हो गया। सर्वजनीन बंगाली एसोसिएशन के मनोरंजन सदन में चल रहे दुर्गा पूजन में गुरुवार को अंतिम दिन मां दुर्गा की दशमी पूजा की गई। इसके बाद मां दुर्गा का तर्पण कर विसर्जन किया गया। इसमें एक बड़े पात्र में जल लेकर मां दुर्गा के प्रतिबिंब दर्पण में देखते हुए विसर्जन किया गया। दोपहर में सिंदूर उत्सव हुआ। सुहागिन महिलाओं ने मां दुर्गा के चरणों में सिंदूर अर्पित कर पति की दीर्घायु की कामना की। एक दूसरे के भी अबीर गुलाल लगाकर होली जैसा माहौल बना दिया। इसके बाद प्रतिमा का वाहन में सवार कर ढोल बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इसमें कपूर कंपनी,ताड़ी खाना, बुध बाजार, इंपीरियल तिराहा होते हुए सीएल गुप्ता आई इंस्...