जौनपुर, फरवरी 14 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के एक पैलेस में शनिवार को भाजपा की ओर से विधानसभा क्षेत्र मुंगराबादशाहपुर के कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। संचालन महामंत्री दुर्गेश दुबे ने किया। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता अजय शंकर दुबे अज्जू रहे। मुख्य अतिथि ने केंद्रीय बजट 2026-27 को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का रोडमैप है। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को टैक्स राहत, युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार अवसर तथा किसानों के हित में कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं। चेयरमैन कपिल मुनि उमर वैश्य ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है। बैठक में महेंद्र विजय शुक्ला, सुशील कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने अपने विचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.