चम्पावत, मार्च 10 -- पालिका के वार्ड संख्या तीन बंगाली कॉलोनी के लोगों ने यहां की भूमि पालिका को हस्तांतरित करने की मांग की है। इस संबंध में नागरिकों ने कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। बंगाली कॉलोनी के लोगों ने ज्ञापन में कहा है कि वे लोग 30-40 साल से झाला बनाकर रहते आ रहे हैं। सबके पास आधार कार्ड, राशन कार्ड, पानी और बिजली कनेक्शन है। यहां के निवासी सरकार बनाने के लिए लगातार मतदान करते आ रहे हैं। लेकिन उनकी भूमि को अब तक पालिका में हस्तांतरित नहीं किया गया है। कहा गया है कि इस मामले को कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। कहा कि वन विभाग इसे अपनी भूमि बताता है। इस वजह से वह पक्के मकान भी नहीं बना पा रहे हैं। सुकुमार राय के नेतृत्व में ज्ञापन देन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.