रुद्रपुर, सितम्बर 14 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बंगाली कल्याण समिति उत्तराखंड की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को सिटी क्लब में प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। प्रदेश अध्यक्ष पद पर दिलीप अधिकारी और महामंत्री पद पर नारायण चंद्र हाल्दार ने जीत दर्ज की। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, संगठन सचिव, उप सचिव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर उम्मीदवार निर्विरोध विजयी हुए। रविवार को सिटी क्लब में चुनाव की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुई। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। चुनाव प्रभारी समीर राय, तारक बाछाड़, शम्भू साना, चंद्रशेखर गांगुली की देखरेख में चुनाव संपन्न हुए। चुनाव प्रभारी समीर राय ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री पद के लिए चुनाव हुए। प्रदेश अध्यक्ष पद पर दिलीप अधिकारी ने अपने प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार दास को ह...