रांची, जनवरी 4 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। बंगशक्ति परिवार, कोकर की ओर से नववर्ष को लेकर कार्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के अध्यक्ष राजीव चटर्जी, सचिव रतन सरकार, देवाशीष साहा व अन्य ने केक काटा। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संगठन की ओर से समसामयिक मसलों पर चर्चा के दौरान बांग्लादेश में निर्दोष लोगों की हत्या की निंदा की गई। वहां हो रही घटना को इंसानियत को शर्मसार करने वाला बताया गया। इस क्रम में हिंसा को लेकर सभी ने आक्रोश प्रकट किया। संगठन की ओर से नए साल पर समाज में सकारात्मक सोच के साथ सौहार्द व मानवीय मूल्य को स्थापित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.