साहिबगंज, मई 10 -- बरहड़वा,प्रतिनिधि। बंगला वैशाख माह के अंतिम शुक्रवार को शुक्रवासिनी मंदिर में करीब 30 हजार श्रद्धालुओं ने माता को दुग्ध व गंगाजल से स्नान कराकर पूजा अर्चना की। बरहड़वा, राजमहल,उधवा, मंगलहाट,बरहेट, तीनपहाड़, पाकुड़ व पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद, मालदा के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु माता शुक्रवासिनी मंदिर पूजा अर्चना करने पहुंचे। यहां दुग्ध स्नान करने की परंपरा सदियों पुरानी है। शुक्रवासिनी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष डुब्बा मंडल ने बताया कि यहां प्रत्येक शुक्रवार अत्यंत भक्ति भाव से मां की पूजा-अर्चना की जाती है। भक्तों की जो भी मनोकामनाएं होती है, वह यहां आकर पूरी होती है। मन्नतें पूरी होने के बाद भक्त सपरिवार यहां आकर मां का पूजा अर्चना करते हैं। मां शुक्रवासिनी का भोग में केवल दूध, गंगा जल और बताशा ही चढ़ता है। सामाजिक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.