औरंगाबाद, मार्च 20 -- मदनपुर थाना क्षेत्र के बंगरे गांव के होलिका दहन वाली जगह पर राख में हड्डी मिलने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इसकी सूचना मदनपुर थाना को दी गई। थाना की सूचना पर एफएसएल की टीम उक्त जगह पर पहुंची और सैंपल एकत्रित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार मदनपुर थाना क्षेत्र के गुलाब बीघा गांव निवासी स्व. नथुनी यादव के 60 वर्षीय पुत्र युगल यादव 13 मार्च को घर से होलिका दहन के लिए साइकिल से निकले थे। उसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। छह दिन बीत जाने के बाद भी वह वापस घर नहीं लौटे। उनके परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। बुधवार की दोपहर जलवन आहर के पास युगल यादव की एक जोड़ी चप्पल व उससे कुछ दूरी पर दक्षिण दिशा में बंगरे के होलिका दहन स्थल से हड्डी बरामद हुई। इसके बाद इसकी स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.