मोतिहारी, सितम्बर 19 -- कोटवा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के एनएच पर बंगरा चौक के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान बंगरा गांव निवासी रामबाबू गिरि की पत्नी राम दुलारी देवी (57) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राम दुलारी देवी गुरुवार की सुबह एनएच के बगल में स्थित अपने आवास से निकलकर सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान डुमरियाघाट की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया ठोकर लगने से घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना को लेकर एनएच का एक लेन आधा घंटा के लिए जाम हो गया। मौके पर एसआई कृष्णा श्री राय, डायल 112 के अधिकारी बालिस्टर सिंह, चालक राजेश कुमार सिंह द्वारा जाम हटाया गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.