सीवान, मार्च 11 -- भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। अब जैसे - जैसे मौसम में गर्मी बढ़ती जा रही है आग लगने की घटना भी शुरू हो गई है। थाना क्षेत्र के महमदा पंचायत के बंकाजुआ गांव के नोनिया टोली में सोमवार को दोपहर बाद चल रही पछुआ हवा में एक घर में लगी आग की चिंगारी से छह घर जलकर राख हो गए। बांकजुआ गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील सिंह ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि काफी प्रयास व मशक्कत कर ग्रामीणों ने आग पर नियंत्रण पाया। जबतक आग पर नियंत्रण पाया गया तबतक महेश महतो, बैजनाथ महतो, राम इकबाल महतो, सुखदेव महतो, सुजीत महतो व मुखदेव महतो के फूस के घर जल गए। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। जिस समय आगलगी की घटना हुई, उस समय बस्ती के लोग काम करने के लिए घर से बाहर गए थे। ग्रामीणों ने बताया कि अप्रैल महीने में महेश महतो एवं बैजनाथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.