बुलंदशहर, मई 7 -- बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र में एक फ्लोर मिल संचालक ने अपने पुत्रों के साथ मिलकर परिचित व्यक्ति को साझेदार बनाने का झांसा दिया और 27 लाख रुपये हड़प लिए। रुपयों का तकादा करने पर पीड़ित व्यक्ति को पिस्टल एवं तमंचा दिखाकर जान से मार देने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलेमपुर थाना के गांव हुर्थला निवासी हरेंद्र सिंह पुत्र भोला सिंह ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया था कि स्याना रोड पर नई मंडी के गांव कुच्छेजा निवासी दौलत सिंह की फ्लोर मिल है, जबकि उसके पुत्र मुनीश कुमार की ओम ट्रेडिंग कंपनी के नाम से फर्म है। पीड़ित के अनुसार उसकी दौलत सिंह और उसके पुत्र मुनीश कुमार से अच्छी जान-पहचान है। दौलत सिंह ने उसे अपनी मिल और मुनाफे में साझीदार बनाने का झांसा दिया और मिल चलाने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.