नोएडा, मार्च 8 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। शहर की सोसाइटी में रहने वाले युवक ने दो लोगों पर फ्लैट बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहा है कि आरोपियों ने 40 लाख रुपये लेने के बावजूद फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की। फ्लैट की रजिस्ट्री करने का दबाव बनाने पर जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी के निर्देश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलमेरिया गार्डन सोसाइटी में रहने वाले प्रमोद कुमार ने डीसीपी से शिकायत की कि कुछ दिनों पहले सोसाइटी में फ्लैट खरीदने के लिए उसकी मुलाकात मनोज और अजय से हुई थी। पीड़ित का उनसे 54 लाख रुपये में फ्लैट का सौदा तय हुआ। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने बैंक का लोन चुकाने का झांसा देकर 40 लाख से अधिक रुपये ले लिए, लेकिन फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी फ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.