जमशेदपुर, जुलाई 8 -- सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैट्स की खरीद-बिक्री पर सरकार द्वारा तय सर्किल रेट को वास्तविक बाजार मूल्य से अधिक बताते हुए आपत्ति जताई है। साथ ही, नए और पुराने फ्लैट्स की रजिस्ट्री दर एक समान होने को भी अनुचित बताया गया है। इस संबंध में चैंबर ने राज्य के भू-राजस्व एवं निबंधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर को पत्र लिखा है। इस पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव अलका तिवारी और पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी को भी भेजी गई है। चैंबर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि जमशेदपुर के अधिकांश इलाकों में सरकारी दरें बाजार दर से अधिक हैं। एक ही क्षेत्र में नए और पुराने फ्लैट्स पर एक समान रजिस्ट्री मूल्य तय होना वस्तुस्थिति के अनुरूप नहीं है, जिससे आम लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। उपाध्यक्ष अभ...