मधुबनी, नवम्बर 10 -- मधुबनी। शहर में रविवार शाम फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई। मार्च में सदर अनुमंडल पदाधिकारी चंदन कुमार झा, एसडीपीओ अमित कुमार, नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज कुमार सहित बड़ी संख्या में जिला पुलिस एवं अर्धसैनिक बल के जवान शामिल थे। मार्च में शामिल पुलिस प्रशासन के अधिकारी व केंद्रीय अर्धसैनिक बल के जवान थाना मोड़, स्टेशन मोहल्ला, शंकर चौक, गदियानी होते हुए शहर के विभिन्न सड़कों से गुजरते हुए वापस थाना पहुंचे। इस दौरान लोगों से निर्भीक होकर 11 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने लोगों से कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा हथियार है। मताधिकार के प्रयोग से ही लोकतंत्र को मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी स्तरों पर प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। अधिकारी व सुरक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.