नई दिल्ली, जुलाई 10 -- सैमसंग अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन Galaxy S25 FE को जल्द लॉन्च कर सकता है। यह फोन Galaxy S सीरीज का एक किफायती लेकिन पावरफुल वर्जन होता है, जो फ्लैगशिप फीचर्स को थोड़ा कम कीमत में उपलब्ध कराता है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S25 FE में कंपनी कई बड़े बदलाव करने जा रही है। फोन को नया डिजाइन, फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले और हल्का-बारीक बॉडी के साथ लाया जाएगा। यह बदलाव Samsung के फ्लैगशिप डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है, जिससे यह फोन न सिर्फ फीचर्स में बल्कि प्रीमियम लुक में भी टॉप क्लास लगेगा। फ्लेक्सिबल OLED डिस्प्ले के साथ पहली बार रिपोर्ट के मुताबिक, Galaxy S25 FE सैमसंग का पहला FE फोन हो सकता है, जिसमें फ्लेक्सिबल OLED पैनल दिया जाएगा। अब तक Samsung के FE मॉडल्स में OLED डिस्प्ले इस्तेमाल होता था। लेकिन Galaxy S25 FE...