बाराबंकी, फरवरी 9 -- हैदरगढ़। कस्बा में लखनऊ-सुल्तानपुर हाइवे पर वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित फ्लिप कार्ड डिलीवरी आफिस का ताला रविवार की रात चोरों ने तोड़ दिया। कार्यालय में रखी करीब साढ़े तीन लाख रुपये नगदी, डीवीआर सहित अन्य सामान चोर उठा ले गए। सोमवार की सुबह चोरी की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। सुबह टूटा मिला शटर का ताला: फ्लिप कार्ड के लोड शेयर नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड का डिलीवरी आफिस के टीम लीडर मनोज कुमार पाल सोमवार की सुबह कार्यालय खोलने आए तो शटर का ताला टूटा देख दंग रह गए। उन्होंने शाखा के मैनेजर सुमित कुमार साहू एवं पुलिस को सूचना दी। पुलिस के साथ अंदर जाकर देखा तो लाकर का ताला टूटा हुआ मिला। डिलीवरी के लिए रखे कुछ पैकेट भी गायब मिले। मैनेजर सुमित कुमार ने बताया कि लाकर में रखा तीन लाख साठ हजार रुपए चोरी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.