फरीदाबाद, मार्च 31 -- पलवल,संवाददाता। फ्लिपकार्ड आईडी खोलने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक से 70 हजार छह सौ रुपये ठग लिए। साइबर अपराध थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर थाना एसएचओ नवीन के अनुसार, प्रकाश विहार कालोनी निवासी ओमेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह फ्लिपकार्ड अकाउंट चलाता था। उसके पास फोन आया कि उसका फ्लिपकार्ड बंद हो चुका है, उसे चालू करवा लो। वह साइबर ठगों के झांसे में आ गया और उनसे बात करने लगा। उक्त लोगों ने उसे कहा कि इसे चालू करने के लिए कुछ रुपये बैंक खाते में डालने होंगे, जिनको रिफंड कर दिया जाएगा। वह उनके झांसे में आ गया और अलग-अलग समय पर बैंक खातों में रुपये डालता रहा और ओटीपी भी बताता रहा। लेकिन, जब उसे पता चला कि उसके साथ ठगी हो रही तो उसने उक्त लोगों से संपर्क तोड़ा। इस तरह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.