मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- कांटी। कोठियां में शनिवार को एसडीएम पश्चिमी आकांक्षा आनंद व एसडीपीओ सुचित्रा कुमारी ने फ्लाई ऐश लोडिंग कार्य से जुड़े लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने फ्लाई ऐश ढुलाई बंद होने से रोजगार बंद होने की बात कही। दोनों पदाधिकारियों ने एनटीपीसी के अधिकारियों के साथ बातचीत की। एसडीएम ने कहा कि हर हाल में फ्लाई ऐश खनन व ढुलाई में एनटीपीसी की गाइडलाइन का पालन करना होगा। प्रतिबंधित क्षेत्र से फ्लाई ऐश खनन पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विदित हो कि अवैध फ्लाई ऐश खनन के कारण क्षेत्र में प्रदूषण की समस्या से लोग जूझते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.