पटना, फरवरी 6 -- राजाबाजार फ्लाईओवर के पिलर संख्या-25 के पास गुरुवार की रात आठ बजे एक कार में आग लगने से शुक्रवार को एक लेन में जाम लग गया। रात में यातायात परिचालन तो शुरू करा दिया, लेकिन दिन के 11 बजे तक फ्लाईओवर पर कार पड़ी रही। इस वजह से सुबह फ्लाईओवर पर जाम लग गया। यातायात पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को हटाया, तब जाकर यातायात सामान्य हुआ। रात में सगुना मोड से डाकबंगला की ओर से आ रही कार में अचानक आग लग गई। इसके कारण रात में ही वाहनों की कतार लग गई। कुछ देर के लिए फ्लाईओवर पर वाहनों के परिचालन को रोक दिया गया, लेकिन फिर सामान्य हो गया, लेकिन कार को यातायात पुलिस ने घटनास्थल से नहीं हटाया, इसके कारण शुक्रवार की सुबह से ही फ्लाईओवर पर जाम की स्थिति रही। सगुना से डाकबंगला की ओर आने वाले वाहनों की रूकनपुरा तक कतार लग गई। सुबह कार्यालय आने...