रांची, जून 9 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। कार्तिक उरांव फ्लाईओवर पर उद्घाटन वाले दिन ही बाइक से स्टंट करने वाले युवक के बूटी खिजूरटोला में घर पर शनिवार रात पुलिस ने छापेमारी कर बाइक जब्त कर ली। हालांकि युवक पुलिस की भनक लगते ही भाग गया। फरार युवक का नाम हंटर उर्फ कासिम बताया गया है। जानकारी के अनुसार डीआईजी चंदन सिन्हा को युवक के बूटी इलाके में होने की सूचना मिली। इसके बाद टीम उसे पकड़ने उसके घर पहुंच गई थी। बता दें कि परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने एक्स पर युवक के बारे में पोस्ट कर ट्रैफिक एसपी को निर्देश दिया है कि स्टंटबाज युवकों का पता लगाकर तुरंत कार्रवाई करें। इसके बाद ही पुलिस हरकत में आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.