मेरठ, दिसम्बर 7 -- आईआईएमटी विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, द्वारा अपने परिसर में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी 'अद्धय 2025' का आयोजन किया। शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि डॉ. विनीत कौशिक (डीन स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट) ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। विभागाध्यक्ष डॉ. पुनीत कुमार ने नए छात्रों का स्वागत किया। मिस्टर फ्रेशर आदित्य यश कुमार और मिस फ्रेशर एंजेल बनी। मिस टैलेंट अमीषा, मिस्टर टैलेंट केशव और ऑलराउंडर का खिताब गीतिका को दिया गया। वाणिज्य विभाग के डॉ. प्रियांक, डॉ. शालिनी, डॉ. रश्मि, सुश्री रिचा, डॉ. आशीष, डॉ. राहुल, और विशाल उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...