चाईबासा, जनवरी 12 -- चाईबासा, संवाददाता। बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में सोमवार को खेले गए एक रोमांचक मुकाबले में, कप्तान विमलेश नाग की शानदार शतकीय पारी (116 रन नाबाद) की बदौलत फ्रेंड्स क्लब चाईबासा ने गोप एंड सिंह क्लब बड़ा जामदा को 108 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। टॉस जीतकर गोप एंड सिंह क्लब के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, फ्रेंड्स क्लब ने निर्धारित 30 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। कप्तान विमलेश नाग ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 7 चौकों और 10 छक्कों की मदद से नाबाद 116 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में देवराज और सुभाष जोंको ने 30-30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि अमित गोप ने 28 और नीलेश सिंह कुंटिया ने 22 रन बनाए। गोप एंड सिंह क्लब की ओर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.