पीलीभीत, अप्रैल 15 -- स्प्रिंगडेल कालेज में फ्रेंडशिप वीक का धूमधाम से समापन हो गया। फ्रेंडशिप वीक के तहत सभी बच्चों ने एक दूसरे की मदद करना, पूल मंच में टेबिल मैनर्स, पेपर फोल्डिंग क्राफ्ट वर्क, थंब प्रिंटिंग, कलर इम्प्रेशन आदि क्रियाकलापों में बढ़ चढ़कर भाग लिया। अंतिम दिन कोआर्डिनेटर उपमा सक्सेना ने बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि बैसाखी पर्व की शुरुआत पंजाब प्रांत से हुई है। इसे रबी की फसल की कटाई शुरू होने की सफलता के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। मानसी, नियती, अयांश, सारांक्ष, पूजा, अनवी, मनजेत, हरजस, राघव, आरोही, श्रेया आदि ने सेल्फी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.