नई दिल्ली, जुलाई 3 -- आजकल फ्रिज हर घर की जरूरत बन चुका है। जाड़ा, गर्मी, बरसात मौसम कोई सा भी हो फ्रिज के बगैर गुजारा मुश्किल है। लोग जितना सामान फ्रिज के अंदर रखते है। उतना ही सामान फ्रिज के ऊपर रख देते हैं। कुछ घरों में तो फ्रिज के ऊपर कई सारे सजावटी सामान रखे रहते हैं। तो वहीं काफी घरों में गैरजरूरी सामान भी फ्रिज के ऊपर रख दी जाती है। लेकिन बिना सोचे समझे किसी भी सामान को फ्रिज के ऊपर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करना घर में तंगी और निगेटिविटी ला सकता है। क्योंकि फ्रिज रसोई का जरूरी हिस्सा होता है। इसलिए रसोई की तरह ही फ्रिज की सजावट पर भी खास ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप चाहती हैं कि घर में खुशहाली और पॉजिटिविटी बनी रहे तो फ्रिज के ऊपर से सारे सामान को हटाकर एक ट्रे में ये 4 चीजों को रखें।फ्रिज के ऊपर इन 4 चीजों को रखने से आएगी खुशहा...