बागपत, फरवरी 24 -- बड़ौत। गांव में बर्तन विक्रेता की हत्या में मंगलवार को पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने पूछताछ में बताया कि फ्राईपेन खरीदने को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या की थी। पुलिस ने दोनो आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। मूलरूप से संभल के रहने वाले शमशाद हाल में गौरीपुर में रहकर बर्तन बेचने का काम करते थे। 16 फरवरी को उसका शव सुल्तानपुर हटाना के जंगल में जसबीर चेयरमैन के नलकूप पर पड़ा मिला था। उसकी पीट-पीटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने मौके से हत्या में प्रयुक्त ईंट को मौके से बरामद कर लिया था। गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन जसवीर सिंह ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो हत्यारोपी मोहित और चमन निवासी गांगनौली को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार के अनुसार दोनों...