शिशिर गुप्ता, फरवरी 11 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए तीन दिनों के फ्रांस दौरे पर हैं। वह सोमवार को पेरिस पहुंचे थे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका भव्य स्वागत किया था। बाद में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी पेरिस के एलिसी पैलेस में आयोजित स्वागत रात्रिभोज में पीएम मोदी का गले लगाकर स्वागत किया। रात्रिभोज में प्रधानमंत्री ने अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस से भी मुलाकात की। वेंस भी एआई शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए फ्रांस में हैं। आज पीएम मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति के साथ 'एआई एक्शन समिट' की सह-अध्यक्षता की। उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता का भी कार्यक्रम है। अपनी यात्रा की तीसरे और आखिरी दिन बुधवार को प्रधानमंत्री मार्सिले का दौरा करेंगे, जहां वह प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए भारतीय सैनिकों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.