नई दिल्ली, मई 26 -- बीते दिनों 'कोकीन स्कैंडल' को लेकर विवादों में फंसे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। इस बार भी चर्चा का विषय एक वीडियो है। दरअसल इस बार मैक्रों का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर उनकी पत्नी उन्हें थप्पड़ मारती हुईं दिखाई दे रही हैं। यह वाकया तब हुआ जब फ्रांस के राष्ट्रपति एशियाई देशों के दौरे पर पहुंचे हैं। मैक्रों इस दौरान वियतनाम, सिंगापुर और इंडोनेशिया की यात्रा करेंगे। इससे पहले रविवार शाम को मैक्रों हनोई पहुंचे। इस दौरान जब वह हवाई अड्डे पर पहुंचे, तब फ्लाइट में उनके साथ उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों भी थीं। वायरल क्लिप में जैसे ही विमान का दरवाजा खुलता है, ब्रिगिट मैक्रों का हाथ बाहर दिखाई देता है। वह राष्ट्रपति के चेहरे पर दोनों हाथ रखती हैं और उन्हें एक तरफ धकेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.