मुनस्यारी, अप्रैल 22 -- फ्रांस की रहने वाली 'अनियास' उत्तराखंड की दुल्हन बनी है। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी घुमने पहुंची फ्रांस की एक लड़की को स्थानीय होम स्टे में काम करने वाले लड़के से प्यार हो गया। छह साल तक चले लंबे इस रिश्ते के बाद सोमवार को दोनों विवाह बंधन में बंध गए। शादी कार्यक्रम हिन्दू रीति रीवाज से संपन्न हुआ। रंगीला-पिछोड़ा पहनी विदेशी बहु को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। विकासखंड के शंखधूरा निवासी गंगा सिंह पुत्र इंद्र सिंह की मुलाकात वर्ष 2019 में फ्रांस अनियास लूईस से हुई। तब अनियास मुनस्यारी घुमने आई थी और जिस होमस्टे में वह रूकी, गंगा वहां काम करता था। यहां से दोनों की नजदीकियां शुरू हुई, जो बाद में प्यार में तब्दील हो गई। कुछ दिन मुनस्यारी रहने के बाद अनियास वापस चली गई। वर्ष 2020 में फिर से अनियास मुनस्यारी आई। यहां को...