सोनभद्र, फरवरी 6 -- सिंगरौली,हिंदुस्तान संवाद। सिंगरौली मध्य प्रदेश के बैढ़न स्थित सिंगरौली पैलेस हेरिटेज होटल में गुरुवार की शाम भारत और फ्रांस की संस्कृति का अनूठा संगम देखने को मिला। प्रेम की कोई सरहद नहीं होती, इस बात को सिंगरौली के संदीप और फ्रांस की शेरला पुलानीया ने साबित कर दिया। स्थानीय स्तर पर यह विवाह काफी चर्चा का विषय बना रहा।बेल्जियम में मिले इस जोड़े ने विदेशी सरजमीं पर पनपे प्रेम को सिंगरौली में अमलीजामा पहनाया। संदीप बैढ़न सिंगरौली के निवासी है। पिता स्वर्गीय रमेश प्रसाद सिंह मूल रूप से बैढ़न में रहते थे। संदीप ने प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर बैढ़न से प्राप्त की और इसके बाद इंदौर से बीसीए और पुणे से एमसीए की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के पश्चात वे बेल्जियम चले गए, जहां उन्होंने आईटी कंसल्टेंसी के क्षेत्र में अपना व...