नई दिल्ली, जनवरी 5 -- पेरिस की एक अदालत ने फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिजिट मैक्रों के ऑनलाइन उत्पीड़न के मामले में सोमवार को 10 लोगों को दोषी ठहराया। अदालत ने सभी दोषियों को साइबर बुलिंग जागरूकता प्रशिक्षण से लेकर आठ महीने की निलंबित कारावास तक की सजा सुनाई। ब्रिजिट मैक्रों को निशाना बनाकर कथित ट्रांसजेंडर पहचान और कथित बाल यौन शोषण के बारे में फैलाए गए झूठे दावों का उल्लेख करते हुए अदालत ने 'विशेष रूप से अपमानजनक, आपत्तिजनक और दुर्भावनापूर्ण' टिप्पणियों की ओर इशारा किया। दोषी ठहराए गए लोगों में 41 से 65 वर्ष की आयु के आठ पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। उन पर आरोप था कि उन्होंने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की पत्नी के जन्म से पुरुष होने का झूठा दावा करते हुए ऑनलाइन कई दुर्भावनापूर्ण टिप्पणियां कीं तथा उनके पति के साथ उम्र के 24 साल के अंतर को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.