नई दिल्ली, फरवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। एयर इंडिया ने अपने एक बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान को तकनीकी कारणों से 'ग्राउंड' (उड़ान पर रोक) कर दिया। बताया गया है कि इंजन स्टार्ट करने के दौरान विमान के बाएं इंजन का फ्यूल कंट्रोल स्विच दो बार रन स्थिति में टिक नहीं पाया और अपने आप कटऑफ पर चला गया। यह विमान (एआई-132) लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरने वाला था। एयर इंडिया की तरफ से जारी बयान में जानकारी दी गई है कि एक पायलट ने बोइंग 787-8 विमान के फ्यूल कंट्रोल स्विच में संभावित खराबी की सूचना दी है। शुरुआती जानकारी मिलते ही विमान को एहतियातन ग्राउंड कर दिया गया और मामले की प्राथमिकता के आधार पर जांच के लिए विमान निर्माता कंपनी (ओईएम) को शामिल किया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को भी...