संवाददाता, अगस्त 30 -- यूपी के अलीगढ़ में पुलिस चौकी में एक मारपीट के मामले में जानकारी करने पहुंचे दो फौजियों व दारोगाओं के बीच जमकर तकरार हो गई। बात इतनी बढ़ी कि फौजी भाइयों ने दो दरोगाओं व एक सिपाही को पहले चौकी के अंदर पीटा, फिर सब्जी मंडी में आकर लोगों के सामने मारपीट की। थाने से आए पुलिस बल ने लाठियां फटकारी, जिसके बाद फौजियों को काबू में किया गया। बाजार में सरेराह हुए बवाल के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। उधर, पुलिस ने दोनों फौजी भाइयों को हिरासत में ले लिया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। नगर के मोहल्ला नगाइचपाड़ा के रहने वाले अनिल सिंह व उनके भाई अजीत सिंह जम्मू में फौज में तैनात हैं। शनिवार दोपहर को दोनों अपनी पत्नियों सोनी व सपना के साथ घरेलू सामान खरीदने के लिए निकले थे। इसी बीच दो महीने पहले हुए एक झग...