फतेहपुर, मार्च 23 -- शाह। राधानगर थाना के बड़नपुर चौराहा स्थित एक सूने मकान से शातिरों ने लाइसेंसी रिवाल्वर सहित करीब छह लाख का माल पार दिया। फौजी का परिवार घर में ताला बंदकर गांव गया हुआ था। शनिवार को घर लौटने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। राधानगर थाना के बड़नपुर निवासी राजेंद्र कुमार सेना में जवान हैं। इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। बीते 17 मार्च को घर में ताला बंद कर परिवार सहित अपने पैतृक गांव असोथर के सरवल गांव गया था। तब से पूरा परिवार वहीं था। शनिवार सुबह जब राजेंद्र घर पहुंचे तो ताला टूटा पड़ा था। अंदर कमरों में गए तो सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। राजेंद्र ने बताया कि घर से नगदी जेवर और उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर सहित करीब छह लाख का माल पार है। सूचना पर पुलिस टीम जांच के लिए पहुंची। थाना प्रभारी रमेश पटेल ने बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.