उरई, फरवरी 20 -- उरई। सुशील नगर में बुधवार रात फौजी के घर में हुई घटना को लेकर पीड़ित की पत्नी को लेकर रिटायर फौजियों ने एसपी से मुलाकात की। प्रार्थना पत्र सौंपते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार को विस्तार से जानकारी दी। फौजी सुरजीत सिंह की पत्नी पिंकी ने फौजी के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं और शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बताया कि वह शहर के सुशील नगर स्थित अक्षय गार्डन के पास रहती हैं। बीती 19 फरवरी की रात करीब 1:30 बजे कुछ अज्ञात लोग मकान के पीछे सीढ़ी लगाकर घर में घुस आए। चोरों ने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर लिए। पीड़िता के अनुसार, जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें लोहे की रॉड से मा...