उरई, फरवरी 20 -- उरई। संवाददाता शहर कोतवाली के मोहल्ला सुशील नगर में अक्षय गार्डन के पास रहने वाले फौजी के घर हुई घटना पुलिस के लिए चुनौती बन गई है घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरा के फोटो चेक करने के अलावा घटना वाली रात इलाके में एक्टिव रहे मोबाइल नंबरों का डंप भी उठाया है ताकि जल्द से जल्द घटना में शामिल बदमाशों को पकड़ा जा सके। सुशील नगर में अक्षय गार्डन के पास रहने वाले फौजी सुरजीत सिंह पंजाब के भटिंडा में तैनात हैं। यहां उनके निजी आवास में पत्नी पिंकी के अलावा पुत्र साहिल व पुत्री ज्योति रहते हैं। बीती बुधवार रात लगभग 7 से 8 अज्ञात बदमाशों ने उनके घर में सीढ़ी लगाकर दीवार में बड़ा छेद कर लिया था, और उसी के जरिये छत के रास्ते से ऊपर की कुंडी तोड़कर भीतर दाखिल हो गए थे। भीतर घुसने के बाद चोरों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.