फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 4 -- फर्रुखाबाद । फायरिंग रेंज के पास तीन बाइक सवारों ने फौजी का मोबाइल छीन लिया। फौजी ने दौड़कर युवकों को पकड़ लिया। इस पर युवक बाइक छोड़कर भाग गये। छीना हुआ मोबाइल भी फेंक गये। फौजी गगनदीप सिखलाइट रेजीमेंट फतेहगढ़ में सिपाई के पद पर तैनात हैं। फौजी ने कोतवाली फतेहगढ़ में घटना की सूचना दी है। पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। बाइक से युवकों के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब 8:30 बजे फौजी फायरिंग रेंज की ओर फोन पर बात करते हुए जा रहा था। इसी बीच पांचालघाट की तरफ से आ रही बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल छीन लिया। इस पर फौजी ने पीछा किया और पीछे बैठे एक युवक को पकड़ लिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी दौरान तीनों युवक मौके पर मोबाइल फेंककर और बाइक छोड़कर फरार हो गए।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.