जामताड़ा, जनवरी 8 -- फोर जी ई-पॉस मशीन वितरण से डीलरों को मिली बड़ी राहत,खाद्य मंत्री व विधानसभा अध्यक्ष का डीलर एसोसिएशन ने जताया आभार जामताड़ा,प्रतिनिधि। जिला फेयर प्राइस ऑफ डीलर एसोसिएशन, जिला शाखा जामताड़ा के जिला अध्यक्ष मोहन प्रसाद भैया एवं मीडिया प्रभारी देव कुमार साव ने गुरूवार को संयुक्त रूप से प्रेस बयान जारी जानकारी दी कि विगत 02 जनवरी को दुलाडीह नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्य के खाद्य आपूर्ति मंत्री इरफान अंसारी द्वारा डीलरों की चिर-परिचित मांगों में शामिल फोर जी ई-पॉस मशीन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में जिले भर के डीलर एसोसिएशन के सदस्य, महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की डीलर, तथा आपूर्ति विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे। मौके पर खाद्य मंत्री द्वारा विधिवत फोर जी ई-पॉस मशीनों का वितरण किया गया। इसके अतिरिक्त न...