जगदलपुर, मार्च 15 -- छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे जमीनी अभियान और नक्सलियों के सरेंडर जैसी बयार पड़ोसी राज्य तेलंगाना में बहने लगी है। वहां एकसाथ 64 नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। हिंसा का रास्ता छोड़ सरेंडर कर मुख्य धारा में लौट आए। ये सभी नक्सली छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुकमा एवं बीजापुर जिलों में सक्रिय रहे हैं। फोर्स के बढ़ते दबाव के कारण नक्सली बैकपुट पर है। छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में इतनी बड़ी संख्या में माओवादियों के सरेंडर से नक्सल संगठन को बड़ा झटका लगा है। तेलंगाना में पुलिस मुख्यालय के ऑपरेशन कार्यक्रम हिस्से के रूप में मल्टी ज़ोन -1 आईजीपी चंद्रशेखर रेड्डी के सामने 64 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। ये सभी नक्सली छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिलों की अलग अलग नक्सली बटालियनों के सदस्य रहे हैं। इनमें कई बड़े न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.