संतकबीरनगर, मई 17 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में प्रदेश में सिपाही पद पर भर्ती हुए रिक्रूटों को फोरेंसिक साइंस, साइबर क्राइम और अभियोजन का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसे स्पेशल ट्रेनिंग में जोड़ा गया है। इसके लिए लखनऊ ट्रेनिंग सेंटर में टेक्निकल एक्सपर्ट ट्रेंड किए जा रहे हैं। आरटीसी छह महीने की बजाय अब नौ महीने की होगी। शारीरिक प्रशिक्षण में भी बदलाव हुआ है। रिक्रूटों की स्मार्ट क्लास भी चलेगी। बस्ती परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में 800 रिक्रूटों की आरटीसी चलेगी। प्रदेश में 60,244 पुलिस कर्मियों की भर्ती हुई है। कांस्टेबल पद पर भर्ती हुए रिक्रूटों को आधारभूत प्रशिक्षण दिए जाने के लिए प्रशिक्षण संस्थानों, आरटीसी में उपलब्ध व्यवस्थाएं आंकी गई हैं। जहां जो कमियां मिलीं, उसे दूर करके व्यवस्था सुदृढ़ की गई है। प्रशिक्षण में क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.