सहरसा, जनवरी 9 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के सिमरीबख्तियारपुर सोनवर्षा कचहरी मुख्य मार्ग पर स्थित भारतीय नगर रेड लाइट एरिया में एक बार फिर से बड़े पैमाने पर अनैतिक देह व्यापार का खुलासा हुआ है।एक व्यक्ति के ट्विट और एचआईवी पाजिटिव ।होने की जानकारी के बाद जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है।बुधवार की शाम जिला प्रशासन की कार्रवाई में चार नाबालिग सहित 15 महिला व युवती को मुक्त कराया गया।गुरूवार को भी एक नाबालिग लड़की को मुक्त कराया गया ।मुक्त हुई लड़कियों की संख्या बढ़ भी सकती है। अभी कार्रवाई जारी है। डीएम, एसपी के निर्देश पर हुई कार्रवाई के दौरान मुक्त करायी गयी लड़की व महिलाओं का वन स्टाप सेंटर व चाइल्ड हेल्प लाइन द्वारा काउंसिलिंग कराया जा रहा है। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।वहीं गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा भा...