सहरसा, नवम्बर 24 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र के पटुआहा स्थित फोरलेन पर शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने - सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा यात्री घायल हो गया। हादसा इतना भीषण था कि स्थानीय लोग मौके पर ही दहशत में आ गए और तुरंत दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 24 निवासी 40 वर्षीय संतोष तिवारी के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल मो औजीर (60) ने बताया कि वह जीरो माइल से संतोष की बाइक पर बैठकर घर लौट रहे थे। अभी वे रास्ते में थे ही कि सामने से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से सड़क पर गिर पड़े। इसके बावजूद अज्ञात बाइक...