बक्सर, फरवरी 27 -- हड़कंप कृष्णाब्रह्म चौक पर गुरूवार को पुलिस ने चलाया जांच अभियान जांच के दौरान लगभग एक दर्जन वाहनों से जुर्माना वसूला गया है कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। आरा-बक्सर फोरलेन पर कृष्णाब्रह्म अंडरपास के नीचे पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों का सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगैर कागजात के सड़कों पर फर्राटा भर रही लगभग एक दर्जन वाहनों से 43 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया। पुलिसिया जांच अभियान से अवैध वाहन चालकों में हड़कंप जैसी स्थिति बनी हुई थी। पुलिस ने करीब तीन दर्जन दोपहिया और चारपहिया वाहनों को जब्त किया। बाद में जब्त वाहनों के कागजातों के सत्यापन व जुर्माने की राशि वसूल करने के बाद उन्हें मुक्त कर दिया। जांच के दौरान कुल 09 वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने के आरोप में 43 हजार रुपये का जुर्माना लगाया...