बस्ती, जून 19 -- कप्तानगंज (बस्ती), हिन्दुस्तान टीम। फोरलेन पर गुरुवार की भोर में कप्तानगंज थानांतर्गत तेलियाडीह के पास बिहार से कानपुर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक घर की दीवार से जा टकराया। हादसे में चालक ट्रक के केबिन में ही फंस गया। स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत बाहर उसे बाहर निकाल कर अस्पताल भिजवाया गया। यहां से प्राथमिक इलाज बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि बिहार से मक्का लादकर ट्रक कानपुर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े चार बजे कप्तानगंज के तेलियाडीह के पास ट्रक चालक को झपकी आने के चलते ट्रक अनियंत्रित हो गया। इसके बाद फोरलेन किनारे झाड़ी में जाकर एक घर के दीवार से जा टकराया। ट्रक के केबिन में फंसे चालक को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से किसी तरह बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.