मुजफ्फरपुर, फरवरी 8 -- बोचहां, हिन्दुस्तान संवाददाता। दरभंगा फोरलेन पर काशीरामपुर पेट्रोल पंप के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से रविवार सुबह एक बस टकरा गई। हादसे में चालक-उपचालक समेत आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। बस सीवान जा रही थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बोचहां थानेदार श्रीकांत चौरसिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को सड़क से हटा दिया गया है। गौरतलब है कि शनिवार पशु आहार लेकर गुवाहाटी जा रहा ट्रक हाईवे पर पलट गया। सूचना पर पहुंची बोचहां पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। ट्रक फोरलेन पर ही पलटा रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.