बस्ती, अप्रैल 9 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। बस्ती-अयोध्या फोरलेन पर जिले के हर्रैया थानांतर्गत बिहरा के पास मुंडेरवा से अयोध्या जा रही ऑटो रिक्शा छुट्टा पशु का बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में ऑटो सवार करीब दस लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो लोगों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अयोध्या स्थित रासलीला कम्पनी के कलाकार एक कार्यक्रम में मुंडेरवा आए थे। यहां बुधवार की सुबह ऑटो रिक्शा से अयोध्या लौट रहे थे। बिहरा के पास अचानक सड़क पर छुट्टा पशु आने के कारण ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में महिला नंदनी दूबे पुत्री अजय दुबे निवासी चिलबिला प्रतापगढ़, पप्पू दुबे पुत्र अजय दुबे के अलावा राम तिवारी पुत्र दिनेश तिवारी, कृष...